आगरा के कागारौल में सोमवार को अचानक हुई बारिश ने किसानों की मुश्किल और बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई गांव के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में खड़ी बाजरा, ज्वार और धान की फसलें बारिश का पानी भरने से खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही अत्यधिक बारिश व ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। अब बिन मौसम बारिश के फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।