आगरा का सबसे पुराने प्रतापपुरा डाकघर की दर-ओ-दीवार दरक रही है। बाहर से ये इमारत जितनी भव्य लगती है। अंदर से उतनी ही बदहाल है। मुख्य इमारत की छत से प्लास्टर गिर रहा है। सरिया तक निकल आई हैं। ऐसे में यहां काम करने वाले कर्मचारी और उपभोक्ताओं के साथ दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।