राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन रविवार 3 मई को शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसमें करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र पर 11 बजे से प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्र के अंदर प्रवेशपत्र के साथ एजेंसी की ओर से सुझाए गए प्रपत्रों के अलावा सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों को पेन भी केंद्र पर उपलब्ध कराया गया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) हर साल चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन करती है। आगरा में नीट के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 10,061 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एनटीए की ओर से जारी की गई सूचना में परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय से तीन घंटे पहले 11 बजे केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई थी।