आगरा में रविवार को नेशनल हाईवे पर डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने बिखरी कच्ची भिंडी के कारण कई दो पहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो गए। तीन युवकों ने सड़क से भिंडी हटाई और मिट्टी डलवाई। इसके बाद ही सड़क पर फिसलन कम हो सकी। तब जाकर वाहन चालकों को राहत मिली।