फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:वृद्धा का सुराग नहीं, बाजार खुलने पर लोगों ने फेंके पत्थर

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 04:36 PM IST

आगरा। सुभाष बाजार में नाले पर बनी दोमंजिला दुकान ढहने से मलबे में दीं सिपाही अनीता की मां गंगा देवी (60) का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह बाजार खुलने पर परिजन ने नाराजगी जताई। कुछ महिलाओं ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद पूरे दिन बाजार बंद रहा। सुभाष बाजार में बुधवार को नाले पर बनी तुलाराम की दो मंजिला दुकान ढहने से छह लोग मलबे में दब गए थे। पांच को तुरंत निकाल लिया गया था, लेकिन सैंया के गांव नगला तेजा निवासी गंगा देवी का पता नहीं चला। उनकी तलाश में नगर निगम, एसडीआरएफ, दमकल की टीमें लगी हुई हैं। परिजन भी बाजार में ही डेरा डाले हुए हैं। बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं भी मौके पर हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें