फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 32 देशों के सैन्य अधिकारियों ने देखा भारत का युद्ध काैशल

अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:19 PM IST

दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल की वास्तुकला के साथ 32 देशों के सैन्य अधिकारियों ने आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी हथियारों और उपकरणों की झलक देखी। बुधवार को आगरा में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने आए सेना के अधिकारियों ने एकीकृत नई प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन देखा। बुधवार सुबह 32 देशों के 200 से ज्यादा सैन्य अधिकारी विशेष विमान से आगरा के एयरफोर्स परिसर पहुंचे, वहां से वो सुबह करीब 9 बजे ताजमहल पहुंचे। सैन्य अधिकारियों ने 45 मिनट का समय ताजमहल में बिताया। भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्वागत ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी और सीआईएसएफ के कमांडेंट वीके दुबे ने किया। सैन्य अधिकारी 16 अक्तूबर तक नई दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। ताजमहल में करीब 20 गाइड इन सैन्य अधिकारियों के ग्रुप के साथ इतिहास की जानकारी देने के लिए लगाए गए थे। सेंट्रल टैंक पर उन्होंने ताजमहल के साथ फोटो खिंचवाए। दोपहर में लंच के बाद भारतीय सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड का भ्रमण किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और आधुनिक युद्ध कौशल को देखा। इस प्रदर्शन ने आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखी। संचार प्रणाली और पैराट्रूपर्स के युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन का प्रदर्शन देखकर सैन्य अधिकारी सेना की दक्षता से प्रभावित हुए। शाम को उन्होंने कलाकृति में हेरिटेज सेंटर का दौरा किया, जहां भारत की कलात्मक विरासत और समृद्ध परंपराओं को उजागर करने वाला सांस्कृतिक शो मोहब्बत द ताज देखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें