आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में स्थित बुढ़िया के ताल के पास मधुर कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रारंभिक जांच में लोहे की रॉड कटाई के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़कने की बात भी सामने आई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।