फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाहर का खाना बन रहा बीमारी की वजह: पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज 30% बढ़े

Dhirendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 01:23 PM IST

बाहर का खाना खाने से पेट में दर्द, अल्सर, उल्टी-दस्त और अपच की दिक्कत मिल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है। दूषित खाना-पीना और मिलावटी सामग्री से समस्या ज्यादा है। इसमें बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। मैदा से बनी सामग्री, तला हुआ भोजन और गंदगी के बीच बनने वाली सामग्री से बचने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं। पेट रोग विशेषज्ञ एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ. सौरभ बंसल ने बताया कि समारोह में भोजन से पहले फल, सलाद और दही लेने के लिए कहा जा रहा है। समारोह में पनीर के कई आइटम बनते हैं। इनके मिलावटी होने से पेट की दिक्कत बढ़ रही है। बाहर का खाना खाने से बचें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें