प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उद्देश्य लोगों को सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराना है। इसी को लेकर लोगों को अवेयर किया जा रहा है। आगरा किले से हेरिटेज वाॅक का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के बारे में बताया गया। गाैरा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस के रूप में सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। रविवार को हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। इसमें अपनी विरासत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेरिटेज वाक कराई गई।