डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आरोग्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं कर्मचारियों और अन्य लोगों के लिए आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया गया था। इस आरोग्य केंद्र में आप निशुल्क रूप से आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक डॉक्टर को अपनी समस्या बता सकते हैं। और यहां पर निशुल्क दवाई भी वितरित की जाती है। शुक्रवार को आयोजित किए गए शिविर में बच्चे, बड़े और बुजुर्गों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।