फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पार्किंग के विवाद में मारपीट, वीडियो वायरल

Dhirendra Singh Updated Tue, 19 May 2026 12:58 PM IST

आगरा। एकता थाना क्षेत्र स्थित बुलंद सिटी सोसाइटी में पार्किंग विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना के तीन दिन बाद वीडियो वायरल हुआ है। फतेहाबाद रोड निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रविंद्र राजपूत निवासी जारौली, धौलपुर को सोसाइटी में फ्लैट दिलवाया था। इसी दौरान पार्किंग के लिए रविंद्र, महावीर लाइनमैन और जवाहर निवासी कलाल खेरिया से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शाम करीब 5 बजे आरोपी 8-10 लोगों के साथ कार से पहुंचे और गार्डों के साथ मारपीट की। इसके बाद राजकुमार, उनके भाई धर्मेंद्र और सुभाष चंद्र पर लाठी से हमला किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें