फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खंदाैली में पांच रुपये के लेनदेन में विवाद, दो घरों में तोड़फोड़; लूटपाट का लगाया आरोप

अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Feb 2026 04:58 PM IST

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला महाराम स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में पांच रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार की देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने बाहर से एक दर्जन से अधिक हथियारबंद युवकों को बुलाकर दो घरों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। हमलावरों ने घर में रखे फ्रिज, कूलर, अलमारी सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाहर खड़ी बाइक को भी तोड़ डाला। एक पक्ष ने अलमारी तोड़कर नकदी और आभूषण लूट ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, गर्भवती महिला को पेट में लात मारकर घायल करने की बात भी सामने आई है। पूरी घटना घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ही पक्षों ने थाना खंदौली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक प्रबल प्रताप सिंह को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें