आगरा के इरादतनगर में निर्माणाधीन आगरा-ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर मुआवजे की मांग को लेकर झारपुरा, डाढ़की, पुसेंता और मोतियापुरा गांव के किसानों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। मौके पर किसानों की भीड़ जुटी रही।