फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैलाश मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दिनभर रही हर-हर महादेव की गूंज

Arun Parashar Updated Mon, 17 Aug 2026 08:52 PM IST

आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को उमस व गर्मी में भी कैलाश महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी रात मंदिर के पट खुले रहे। भोर करीब दो बजे से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ते रहे। उमस और गर्मी भी शिवभक्तों की आस्था के आगे फीकी नजर आई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए रातभर मंदिर के पट खुले रहे, जिससे देर रात और तड़के पहुंचने वाले भक्तों को भी कैलाश महादेव के दर्शन और जलाभिषेक का अवसर मिला। भोर से शुरू हुई भीड़ के कारण मंदिर परिसर में लगातार भक्तों की आवाजाही बनी रही। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए भक्त कतारों में खड़े रहे। मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे कैलाश महादेव का चंदन और फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भोग व कैलाश महादेव की आरती की गई। उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे के बीच मंदिर के प्रांगण और मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें