आगरा के निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में रास्ते पर दीवार खड़ी करने और पशु बांधने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शनिवार को दबंगों ने विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।