संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में फतेहाबाद से विधायक छोटेलाल वर्मा बिजली विभाग के कार्यालय में जमीन पर बैठ गए। अधिकारियों से कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। बाद में अधिकारी विधायक को मनाकर अंदर कार्यालय में ले जाते हैं। वीडियो में विधायक अधिशासी अभियंता तृतीय फतेहाबाद के कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठे हुए हैं। जानकारी पर अधीक्षण अभियंता द्वितीय व अधिशासी अभियंता तृतीय मृत्युंजय पाठक भी पहुंच गए। विधायक से कार्यालय में चलकर बात करने को कहा। वीडियो में विधायक आरोप लगाते हुए बोल रहे हैं कि संविदा कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे हैं, उन्हें आप तुरंत हटा देते हो और फिर रख लेते हो, एसडीओ तुम्हारी बात नहीं मानता, हम मनवा देंगे, मुख्यमंत्री से इस सभी भ्रष्टाचार की अभी शिकायत करते हैं।