फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में भाजपा नेता के चाचा को लाठी-डंडों से पीटा, कपड़े फाड़े

अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:10 PM IST

आगरा के थाना एत्माउद्दाैला के पीलाखार पुलिया पर खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहने पर जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने भाजपा नेता के चाचा पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। उनके 9 साल के नाती को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। नगला बिहारी, थाना एत्माउद्दाैला निवासी खुशीराम ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह भाजपा पार्षद विजय वर्मा के चाचा हैं। दोपहर 12:35 बजे नाती वरदान को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। पीलाखार पुलिया के पास एक बाइक रास्ते में खड़ी कर युवक बैठा था। निकलने में दिक्कत होने पर उन्होंने बाइक रास्ते से हटाने के लिए बोल दिया। आरोप है कि इस पर वह भड़क गया। विरोध करने पर साथियों को सरिया, लाठी-डंडे लेकर बुला लिया। आरोपियों ने पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। नाती को भी धमकाया। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बिल्ला यादव सहित तीन नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की पुलिस को कहा गया है। बिल्ला यादव जिम ट्रेनर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें