फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खुले में फेंक रहे बायोमेडिकल वेस्ट, लॉगबुक की होगी जांच

Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 12:39 PM IST

आगरा। अस्पताल-पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक संचालक खुले में बायोेमेडिकल वेस्ट फेंक रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने वाले कार्यदायी संस्था ने सीएमओ से इसकी शिकायत की है। अब स्वास्थ्य विभाग लाइसेंस के नवीनीकरण के दौरान लॉगबुक की जांच करेगा। स्वास्थ्य विभाग में 1317 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इनके लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण करने वाली कंपनी ने सभी चिकित्सकीय संस्थानों से तय बेड के हिसाब से बायोमेडिकल वेस्ट नहीं मिलने की शिकायत की है। कंपनी का कहना है कि खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें