उत्तर प्रदेश के आगरा में जनकपुरी का आयोजन कोठी मीना बाजार में किया जा रहा है। इसके लिए 25 सितंबर की सुबह 6:00 से कोठी मीना बाजार से शाहगंज की ओर जाने वाले एमजी रोड-2 को बंद कर दिया गया है। अब इन वाहनों को कोठी मीना बाजार मैदान के अंदर से होकर गुजारा जा रहा है। वहीं शाहगंज की ओर से आने वाले वाहन शाहगंज होकर निकाला जा रहा है।