पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिवहन निगम करीब 228 बसों का संचालन करेगा। 8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा के दौरान हजारों परीक्षार्थी और उनके परिजन आएंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए 228 बसों का संचालन किया जाएगा। आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस स्टेशन पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।