सोमवार को आईएससीई एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिसमें 10वीं में सेंट कॉनरैड स्कूल के दिव्यांशु अग्रवाल और सेंट पैट्रिक्स स्कूल की आर्ची अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके आगरा जिले में फर्स्ट पोजीशन पाई। वहीं 12वीं में सेंट पीटर्स कॉलेज के तरुण गर्ग और सेंट पैट्रिक्स स्कूल की मेघा मित्तल 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ फर्स्ट पोजीशन पर रहीं। अमर उजाला से बातचीत में आगरा के टॉपर्स ने अपने जूनियर्स को खास टिप्स दिए।