आगरा सदर थाना क्षेत्र के रोहता में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता ने इसके लिए उसके एक दोस्त को जिम्मेदार ठहराया है। पिता के मुताबिक उसके बेटे पवन पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाया गया था और जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। दहशत में आकर युवक ने यह कदम उठाया। इस मामले में आरोपी दोस्त के खिलाफ तहरीर दी गई है। मृतक के पिता ने इंसाफ के लिए एसएसपी से भी गुहार लगाई है।