फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी के आबकारी मंत्री बोले- अब शराब की बोतलों पर हाई सिक्योरिटी बार कोड और क्यू आर कोड होगा

ishwar ashish Updated Thu, 03 Apr 2025 02:29 PM IST

यूपी सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अब जीपीएस युक्त वाहनों से ही मदिरा का परिवहन होगा और आबकरी लाइसेंस्ड परिसरों की जियो फेसिंग की जाएगी साथ ही बोतलों एवं पेटियों पर हाई सिक्योरिटी बार कोड और क्यूआर कोड होगा। मंत्री नितिन अग्रवाल बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार एवं कर चोरी रोकने हेतु कार्यवाही की गई है। विभाग में कार्रवाही के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल से इंटीग्रेशन किया गया है। मदिरा एवं स्प्रिट टैंकरों में डिजिटल लॉकिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मास फ्लो मीटर, रडार बेस्ड लेवल सेंटर एवं बॉटलिंग सेंटर बनाए जाएंगे। डिस्टलरीज में डिजिटल अल्कोहल मीटर का उपयोग किया जाएगा और प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें