एएमसी सेंटर में महिला मिलिट्री पुलिस की महिला अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचे अभ्यर्थियों से बातचीत। अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके परिजन में किसी के भाई तो किसी के ताऊ सेना में हैं। उन्हें देखकर खुद को भी वर्दी में देश की सेवा करने का मौका मिलें इसके लिए हम लोगों ने रैली में भाग लिया। हम स्पोर्ट्स के गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट है। पहले लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल और मेडिकल के लिए पहुंचे है।