फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने गई एलडीए की टीम पर हमला

Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST

सुशांत गोल्फ सिटी में गुरूवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची एलडीए की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए अचानक पथराव कर दिया। जिसमें जोनल अधिकारी समेत अभियंता व कर्मचारी चोटिल हो गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिसके बाद एलडीए के अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला द्वारा 02 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ0आई0आर दर्ज करायी गयी है। एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि कासिम बाबा व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-चिलौला में लगभग 5,000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी गुरूवार दोपहर अपनी टीम के साथ स्थल पर कार्रवाई करने पहुंचे। जिसमें प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह भी अपनी टीम के साथ सहयोग में उपस्थित थे। प्रवर्तन दल द्वारा जेसीबी व पुकलैंड के माध्यम से अवैध दुकानों को ढहाया जा रहा था। तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र रावत व दीपू यादव भीड़ को एकत्रित करके मौके पर पहुंच गये। उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जेसीबी, पुकलैंड, डम्पर, बोलेरो समेत अन्य सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये। पथराव में जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत अन्य कर्मचारियों को चोटें आयी हैं। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि प्रवर्तन जोन-1 में तैनात अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला की तरफ से नरेन्द्र रावत, दीपू यादव समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें