फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ के नए नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार, बताया - क्या हैं प्राथमिकताएं

ishwar ashish Updated Thu, 24 Apr 2025 12:31 PM IST

नए नगर आयुक्त गौरव कुमार बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने उनको पद की जिम्मेदारी सौंपी। पदभार ग्रहण करने के बाद नए नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई और भ्रष्टाचार पर लगाम उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा जिस तरह पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने शहर को संवारा है, वह भी उसी तरह काम करेंगे। गौरव कुमार वह मूल रूप से चंढीगढ के रहने वाले है और मैकेनिकल इंजीनियर है। 2018 बैच के अफसर गौरव ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले एल.डी.ए. में ओ.एस.डी. पद पर 20 दिन तक रहे है। अब दोबारा उनको लखनऊ में काम करने का मौका मिला है। इस समय वह प्रयागराज में सीडीओ के पद पर कार्यरत थे। उनकी ट्रेनिंग श्रावस्ती और कानपुर में हुई। आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और गोंडा में सीडीओ के पद पर काम कर चुके है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें