फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेत में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, डीसीपी ने दिया बयान

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 09 Apr 2026 12:09 PM IST

काकोरी के मदारपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह जब गांव निवासी रफीक के खेत में करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्राम पंचायत इब्राहिम गंज प्रधान शकील के अनुसार महिला के साथ पहले मारपीट की गई और फिर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि महिला ने हमलावरों से बचने के लिए संघर्ष किया। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, खासकर दोनों हाथों पर लाठी-डंडों से मारपीट के काले निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। महिला मैक्सी पहने हुए थी और नंगे पैर थी, जबकि पेटीकोट और दुपट्टा शव के पास ही पड़े मिले हैं सूचना मिलते ही एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के साथ काकोरी, पारा और दुबग्गा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें