फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फिरौती न मिलने पर टाइल्स शोरूम पर सुतली बम से हमला, दहशत में इलाके के लोग

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 16 Jan 2026 10:41 PM IST

दुबग्गा में फिरौती की रकम न देने पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने टाइल्स व मार्बल की दुकान पर सुतली बम फेंक दिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुए धमाके से शीशे का दरवाजा टूट गया। दुकान मैनेजर अंकित सिंह और मजदूर संतु व महेंद्र बाल-बाल बच गए। धमाके से घबराए लोग बच्चों को लेकर बाहर निकल आए, इलाके में दहशत फैल गई।पीड़ित पक्ष के मुताबिक, चार दिन पहले व्हाट्सऐप पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। दिनदहाड़े हुए इस हमले से व्यापारियों में भय व्याप्त है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें