फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अब आम रसोई तक पहुंच सकेगा आयरन, जिंक से भरा फोर्टिफाइड चावल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 02 Jun 2026 09:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में पोषण-सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में तीन नए फोर्टिफाइड चावल ब्रांड बाजार में उतारे गए। अच्छी बात यह है कि इस चावल की कीमत सामान्य चावल जितनी ही है। इस पहल से अब आम लोगों की रसोई तक आयरन और जिंक से भरा फोर्टिफाइड चावल पहुंच सकेगा। लाॅन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य, रसद व उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे। टेक्नोसर्व के मोनोजित इंद्रा और मिलर्स फॉर न्यूट्रिशन इंडिया के कंट्री प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक शुक्ला ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल की बाजार में बढ़ती उपलब्धता से आम लोगों तक आयरन, जिंक और आवश्यक विटामिनों से भरपूर चावल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विस्तार-एक्स के निदेशक ऋषभ जैन, श्री राम फूड्स के निदेशक शुभांशु शुक्ला और जैन इंडस्ट्रीज के पार्टनर तरुण गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री राम फूड्स का एसआरएस न्यूट्री क्राउन, विस्तार एक्स का न्यूट्री प्रो राइस और जैन इंडस्ट्रीज का ग्रेनोवा पोषण राइस लॉन्च किया गया। ये चावल आयरन, जिंक, विटामिन बी1, बी9 (फोलिक एसिड) और बी12 से समृद्ध हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें