सुबह होते ही दिमाग में सिर्फ गैस सिलिंडर का ही ख्याल आता है। ऐसा कहना है नरेंद्र का जो सुबह 5:00 बजे से सिलेंडर के लिए लाइन लगाकर खड़े हो गए तब इन्हें पहले नंबर मिला यह तस्वीर है जानकीपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास डोमेस्टिक गैस सर्विस की गैस लेने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है नरेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि सुबह 5:00 से लाइन लगाकर यहां पर बैठे हैं तब जाकर पहले नंबर मिला है पहले तो गैस बुक कर रहे थे बुक ही नहीं हो रही थी जब बुक भी हुई है लेकिन अभी तक कोई मैसेज नहीं आया है देखते हैं आज गैस मिलती है कि नहीं मिलती।