लखनऊ में दुबग्गा स्थित मछली मंडी के पास सड़क किनारे लगा बिना तार का बिजली का पोल सोमवार सुबह अचानक सड़क की ओर झुक गया। पोल के झुकने से वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ है।लोग पोल के नीचे से बचते-बचाते निकलने को मजबूर हैं, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दे दी है। सूचना मिलने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने जल्द ही पोल को ठीक कराकर सड़क किनारे से हटवाने की बात कही है।