गोंडा पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने हिंदू परिवारों के धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छांगुर की ओर से धर्म परिवर्तन की पीड़ित महिलाओं को उनकी इच्छानुसार मूल धर्म में वापसी कराई जाएगी। राज्य महिला आयोग ने धर्मांतरण के मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद सरकार की ओर से उसके साम्राज्य पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को जबरन या लोभ देकर धर्म परिवर्तन कराना अपराध है। राज्य महिला आयोग की ओर से उन सभी महिलाओं की स्वेच्छा से घर वापसी कराई जाएगी, जो छांगुर के डर या प्रलोभन में आकर अपना धर्म बदल ली हैं।