जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगौली गांव के पास रविवार सुबह शराब लदी डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में मऊ जिले के खुशामतपुर निवासी राहुल यादव (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम में लदी देसी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।