यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार को अमर उजाला और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'संगम - संस्कृतियों का महाकुंभ 2025' में पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संगम कार्यक्रम के जरिये अमर उजाला देश की संस्कृति को बचाने का काम कर रहा है। यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इससे लोग एक ही स्थान पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन नदियों के सहारे व्यतीत किया है। हमारे देश में कृषि और उद्योगों का विशेष योगदान है। कृषि हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।