उत्तर प्रदेश में 19 सितंबर से मॉनसून सत्र शुरू है . मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का मन बना लिया है. पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी विधायक और एमएलसी पार्टी दफ्तर से विधान भवन तक पैदल मार्च निकाल रहे हैं. इस मार्च को देखते हुए भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है |