लखनऊ में सीएम योगी अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने मेधावियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा, आप हमारे समाज के अनमोल रत्न हैं। हमें पूरा भरोसा है कि राष्ट्र को नई दिशा देने में आपकी प्रतिभा का भरपूर उपयोग हो पाएगा। इसी के साथ सीएम ने समाज को आगे बढ़ाने में मीडिया की भी अहम भूमिका बताते हुए ‘अमर उजाला’ के सहयोग को भी जरूरी बताया।