फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में असहज छात्रों को सरकार ने बजट में दी सौगात

रोहित सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 03:01 PM IST

बजट को लेकर युवाओं में संतोष है। छात्रों का कहना है कि बजट को छात्रों के हित में रखकर भी तैयार किया गया है। जिन छात्रों के पास पढ़ाई के अवसर की कमी थी, उनके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के द्वारा निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी गई है। वो छात्र अब इन कोचिंग में जाकर भविष्य निर्माण के लिए पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा डिडिटल जमाने में जिन छात्रों के पास मोबाइल खरीदने की भी सुविधा नहीं थी, उनके लिए निशुल्क टैब की सुविधा सरकार ने दी है। छात्रों का कहना था कि यह बजट शिक्षा और स्वरोजगार के लिए दूरदर्शी माना गया है। कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें