गोरखपुर में राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे पर आने की तैयारियों में पूरा प्रशासनिक अमला लगा है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति दौरे को लेकर जलभराव जैसी दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखेंगे। एयरपोर्ट और आस-पास में समय से पहले ही पूरी तैयारियां कर ली जाएं। इसके अलावा सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद रहे। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मुहैया करवा दी गई है। इस दौरान एडीजी जोन, डाईआईजी, डीएम, एसएसपी संग अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।