फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा के लिए ठोकरों का काम अंतिम चरण में

Rohit Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 01:47 PM IST

पिछले वर्ष सितंबर में राप्ती नदी के उफान से जंगल कौड़िया ब्लॉक के उत्तरासोत गांव के पास भारी कटान हुआ था। इस बार ऐसी स्थिति न दोहराई जाए, इसके लिए सिंचाई विभाग ने समय रहते व्यापक तैयारी कर ली है। नदी की धारा नियंत्रित करने हेतु 550 मीटर लंबे बैंक रिवार्मेंट का कार्य पूरा कर लिया गया है। गहासांड़-कोलिया तटबंध के पास उत्तरासोत गांव के सामने चार ठोकरों का निर्माण अंतिम चरण में है। नदी तल से निकले पत्थर व कंक्रीट को लोहे की जालियों में भरकर मजबूत ढांचा तैयार किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें