कमिश्नर सभागार में सोमवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा ने 10 करोड़ रुपये से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नर ने सभी बड़ी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।