चौरीचौरा के कुंदन मार्केट में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सब्जी लदी मिनी लोडर गाड़ी पर बैठे युवक पर पीछे से कंबाइन मशीन चढ़ गई। कंबाइन मशीन के पहिए के निचे युवक की आधा शरीर दबकर फंस गया। एक घंटे तक युवक जीवन और मौत के बीच दर्द से कराहते हुए जुझता रहा। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से कंबाइन मशीन को हटाकर युवक की जान बचाई गई।