मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस पीड़ा को वही समझ सकता है जिसका परिवार इस दर्द से गुजरे। मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश और देश में जो घटनाएं हो रही हैं, उनका एक मुख्य कारण यह है कि इन घटनाओं का असर सरकारों पर नहीं पड़ रहा है।