बलदेव में श्री बलभद्र इंटर कालेज में कौशल विकास रथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर ज्ञान सीखने का अवसर मिलेगा। शुभारम्भ फीता काट कर रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया। राजपाल भरंगर ने कहा कौशल विकास मंत्रालय व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय कौशल विकास की विशेष कौशल रथ की युवाओं के लिए जनकल्याणकारी पहल की है, स्किल इंडिया मिशन युवाओं की स्किल को बढ़ावा देगी, छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर ज्ञान सीखने का अवसर मिलेगा। प्रतीक भरंगर ने कहा युवाओं को डिजिटल कौशल क्षेत्र में भविष्य के लिए तैयार करना है, युवाओं को विशेष लाभकारी होगा। छात्र छात्राओं ने कौशल रथ में लैपटॉप व अन्य डिजिटल माध्यमों की जानकारी एकत्रित की। स्वागत संयोजक सुधाकर उपाध्याय व प्रधानाचार्य केपी तोमर ने किया। इस दौरान बीईओ खंड कौशल कुमार, विपिन सिकरवार प्रधान, अतुल कुमार, सतीश सारस्वत, प्रदीप कौशिक, राजेश पाठक, राजकुमार, शेर सिंह, शिवा उपाध्याय, धर्मेंद्र तोमर, भूरा छौंकर, खुशी पहलवान, नौहवत तोमर, गौरव तोमर, विष्णु परमार प्रधान, केदारी प्रधान हरपाल प्रधान थे। संचालन अतुल कुमार ने किया।