मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मंगलवार को अचानक से धुआं उठता देख खलबली मच गई। लोगों को लगा कि आग लग गई है। सोशल मीडिया पर भी आग लगने की अफवाह वायरल होने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। माैके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। इसमें स्थिति साफ हुई। मंदिर परिसर में नहीं बल्कि गाैशाला की खाली पड़ी जमीन पर यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी।