मथुरा एसएसपी कैंप कार्यालय के समीप धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र हाथ में लेकर धरना दिया। धरने के दौरान पदाधिकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह के स्तीफे की मांग की। धरने के उपरांत सपाइयों ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। इस दौरान सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को चकमा देते हुआ सपा कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।