मथुरा के बीएसए रोड स्थित राधिका बिहार में रह रही राधिका चौधरी ने दो वर्षों में 450 महिलाओं को नि शुल्क सिलाई कढ़ाई सिखा चुकी हैं। राधिका बताती हैं कि 2 वर्ष पहले अपने घर पर लगभग आधा दर्जन महिलाओं को प्रशिक्षित किया। इन्हीं महिलाओं की टोली ने वह कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। राधिका अपनी इन्हीं सहायिकाओं की मदद से बीएसए रोड स्थित जनकपुरी, आनंदपुरी, कृष्ण विहार, राधिका विहार, ज्योति नगर सहित कई कॉलोनी में प्रशिक्षण केंद्र बनाकर महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। राधिका बताती हैं कि वह एक महीने में वह एक साथ निशुल्क तीन बैच लगती हैं जिम वह स्वयं मुख्य भूमिका में रहती हैं और अपनी सहायिकाओं कृष्णा चौहान, ज्योति चौधरी, रीमा गौतम, सुमन गौतम, प्रियंका शर्मा आदि की मदद से हर रोज निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं।