फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्मजात टेढ़े हाथ-पैर अब होंगे सीधे...जिला अस्पताल में हर गुरुवार मिल रहा मुफ्त इलाज

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 12:36 PM IST

मथुरा। जिला अस्पताल में अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेटिंग क्लब फुट द्वारा जन्मजात विकारों से जूझ रहे नौनिहालों के टेढ़े मेढ़े हाथ पैरों को सीधा किया जा रहा है। जिला अस्पताल में प्रत्येक बृहस्पतिवार को बच्चों के हाथ-पैर सीधे करने के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है। इसमें जिला अस्पताल के सीएमएस अस्थि रोग विशेषज्ञ नौनिहालों की जांच और इलाज करते हैं। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आते हैं। जन्मजात टेढ़े हाथ-पैर (क्लबफुट) की समस्या से पीड़ित बच्चों का निशुल्क और नियमित उपचार किया जा रहा है। इससे अब तक सैकड़ों नौनिहाल ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जन्म के शुरुआती महीनों में क्लब फुट का इलाज शुरू कर देने पर बच्चे के हाथ-पैर सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। जबकि देर से इलाज शुरू करने पर समस्या बढ़ सकती है और बच्चे को आगे चलकर चलने-फिरने में कठिनाई हो सकती है। बताया कि जिला अस्पताल में जन्मजात विकार वाले बच्चों के लिए प्रत्येक सप्ताह विशेष शिविर लगता है। चिकित्सक बच्चों को फॉलो अप में भी बुलाते हैं ताकि उनके हाथ-पैर का विकास सुचारू रूप से हो सके। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि जन्म के बाद बच्चे के हाथ या पैर में टेढ़ापन दिखाई दे तो इंतजार न करें। तुरंत अस्पताल पहुंचे और जल्द उपचार शुरू कराएं। क्योंकि जितनी जल्दी उपचार शुरू होगा परिणाम उतने बेहतर और स्थायी होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें