फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीनी विवाद में की थी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा

Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 02:37 PM IST

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोचा है। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 20 जून को मीरा कॉलोनी में जमीनी विवाद के दौरान सेनापति कुंतल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोयला अलीपुर कट के पास आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी योगेंद्र पहलवान के दोनों पैरों में गोली लग गई। वहीं उसका साथी समय सिंह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लोहे की सरिया, दो अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें