फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नर्सिंग छात्रों ने नुक्कड़-नाटक से किया टीबी के प्रति जागरूक

अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 10:11 PM IST

मथुरा में बलदेव के गांव बरौली में सीएचसी और डीएस पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज की ओर से छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी के लक्षणों और उपचार की जानकारी दी। बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया और जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में क्षय रोग (टीबी) जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया और तुरंत जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, अनूप सिंह, महेंद्र सिंह, डीएस नर्सिंग कॉलेज संस्थापक ठा धर्मजीत सिंह, प्रबंधक अजीत सिंह, अमित चौधरी, अमीषा, गरिमा, विवेक, नरेश, राहुल, इरफान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें