मथुरा एसओजी टीम और थाना बलदेव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25000 रुपए का इनामी भाड़े पर हत्या करने वाला शार्प शूटर पवन उर्फ यशवीर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पवन के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वो गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।